spot_img

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया कुमाऊं दौरा, तीन माह में 30 हजार लोगों को रोजगार का वादा। और जानिए यह दिया तोहफा

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने तहसील परिसर में 120 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेस अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का शुभारंभ करते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल में खुले देश के चौथे जेनेरिक मेडिसिन स्टोर का भी लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भाजपा सरकार साढे 3 साल में कई ऐतिहासिक कार्य कर चुकी है। तीन माह में 30 हजार लोगों को रोजगार देने जा रहे हैं। इसकी रूपरेखा बन चुकी है। हल्द्वानी में आईएसबीटी और रिंग रोड को लेकर भी कार्य भी जल्द होंगे। शीघ्र रिंग रोड का पहले चरण का कार्य शुरू हो जाएगा, जिसके लिए 8 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 45 करोड़ की लागत से रिंग रोड का पहला चरण का काम होगा इसके अलावा आईएसबीटी भी जल्द धरातल पर उतरेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्लाज्मा डोनेट करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सहित जिले के सभी भाजपा विधायक मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!