कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने निकाला…

488
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड के सियासी गलियारों  से बड़ी खबर है। अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने आज पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इसके पहले उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था। 27 जनवरी को कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को निष्कासित करने का लेटर जारी किया है। इधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उपाध्याय को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। लंबे समय से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस तिथि तक पंजीकरण कराएं छात्र-छात्राएं

बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती हैं। बताया ये भी जा रहा है कि किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल हिने की रणनीति काफी पहले से बन रही थी। इसी कारण भाजपा ने अभी टिहरी से अपना प्रत्याशी तय नही किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री धाम में पुलिस की इस व्यवस्था से व्यापारियों में आक्रोश, बंद की दुकानें

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन में बच्चे पर झपटा गुलदार, कुछ न कर सकी बेबस मां, शव बरामद

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।