बिंदुखत्ता में खुलेगा धान क्रय केंद्र, नवीन दुम्का ने मुख्यमंत्री से कराया आदेश। किसानों को अब यह मिलेगा लाभ

194
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लालकुआं।

क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने प्रदेश सरकार द्वारा बिंदुखत्ता में धान क्रय केंद्र खोले जाने का आदेश स्वीकृत करवा कर बिंदुखत्तावासियों को खुशी की सौगात दे दी है। बिंदुखत्ता में धान क्रय केंद्र खुलने से जहां किसानों को धान का उचित मूल्य मिलनेे लगेगा, वही बिंदुखत्ता के किसान अब बिचौलियों के हाथों की कठपुतली नहीं बन पाएंगे।
विधायक नवीन दुम्का ने अपने अथक प्रयासों के द्वारा बरसों से बहुप्रतीक्षित बिंदुखत्ता में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब शीघ्र ही बिंदुखत्ता में धान क्रय केंद्र खुल जाएगा। जिससे काश्तकारों को बिचौलियों के हाथों की कठपुतली नहीं बनना पड़ेगा और उनको धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपए प्राप्त होगा। विधायक के इस प्रयास से गौलापार के उन बाशिंदों को लाभ पहुंचेगा जो राजस्व गांव की परिधि में नहीं आते हैं तथा उन्हें अपने धान बेचने में दिक्कत आ रही थी। विधायक नवीन दुम्का की इस पहल के बाद बिंदुखत्ता क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि अब तक यहां के काश्तकार 12 सौ रुपए में धान बेचने को मजबूर थे लेकिन अब उन्हें विधायक दुमका के प्रयासों के बाद यहां के किसानों को धान के मूल्य में ₹668 प्रति कुंटल ज्यादा प्राप्त होंगे। पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, वरिष्ठ्ठ चौधरी सर्वदमन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, लालकुआं मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, युवा भाजपा नेता बॉबी संभल, सभासद धन सिंह बिष्ट, भाजपा नेता कुंदन सिंह चौहान सहित कई भाजपा नेताओं एवं क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका की इस सराहनीय पहल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी