spot_img

नैनीताल-भीमताल जाने से पहले पढ़ लें खबर, यह मार्ग बंद रहेंगे।

नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद की तीन सड़कों हैड़ाखान-काठगोदाम, भवाली-नैनीताल-पंगोट तथा नैनीताल-कालाढुंगी मोटर मार्ग में नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर सड़क नवीनीकरण कार्य दौरान यातायात प्रतिबन्धित करने की स्वीकृति दी है। नवीनीकरण कार्य हेतु एक अक्टूबर तक प्रतिदिन हैड़ाखान-काठगोदाम मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा।
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के दौरान प्रतिदिन भवाली-नैनीताल-टाॅकी-पंगोट मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा। इसी प्रकार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन नैनीताल-कालाढुंगी मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!