spot_img

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने प्रमुख उद्यमी अनिल खंडेलवाल। यह हुए महत्वपूर्ण फैसले

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नगर निगम सभागार में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सरहाना करते हुए कहा की संगठन ने व्यापारी हित में लाकडाउन के दौरान काफी अच्छे काम किए। एक स्वर से सभी ने संकल्प लिया की संगठन को मजबूत करने के लिए तन मन धन से सहयोग करेंगे।

बैठक में कुमाऊं अध्यक्ष राजकुमार नेगी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा की कुछ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर अनगर्ल बयान बाजी कर रहे है। संगठन को विगत 25 वर्षों में कई बार नुकसान पहुंचने की कोशिश की पर मजबूत कार्यकर्ताओं के बल पर और मजबूत होता गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नगर के प्रमुख व्यवसायी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक सदस्य कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। आज से हुकम सिंह कुंवर संस्थापक अध्यक्ष एवं अनिल खंडेलवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से इसका अनुमोदन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष के रूप में हुकम सिंह कुंवर के पास असीमित अधिकार होंगे जिसमे संगठन के विपरीत कोई भी निर्णय निरस्त करने व बदलने का अधिकार भी होगा, जिसको सदन ने सर्वसम्मिति से पास किया। इस अवसर पर कुंवर ने कहा की विगत 25 साल से मै संगठन का नेतृत्व कर रहा हूँ पर आज मुझे सबसे ज्यादा ख़ुशी है श्री अनिल खंडेलवाल जैसे वरिष्ठ व्यापारी को संगठन का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। संस्थापक अध्यक्ष के रूप में हमेशा इनका सहयोग करूँगा। बैठक में अनुशाशन समिति के अध्यक्ष डॉ बालम सिंह बिष्ट ने कहा की संगठन में अनुशाशनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल ने कहा की दो माह के भीतर युवा कार्यकारिणी का गठन कर दिया जायेगा। नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने कहा की चरण बद्ध तरीके से नगर, जिला, मंडल, प्रदेश के चुनाव कराये जाएंगे इसके लिए सदस्य्ता अभियान शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में संरक्षक नन्द किशोर कपिल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बेलवाल, प्रदेश सचिव रमेश जोशी, दयाकिशन शर्मा, जाकिर हुसैन, हर्ष जलाल, कुमाऊं प्रवक्ता हरजीत चड्ढा, राजेंद्र सिंह अधिकारी, संभुदत्त कविदयाल, अजय कृष्ण गोयल, जिलानी अंसारी, उमेश सुयाल, रवि गुप्ता, पंकज कुमार आर्य, करन रैकवाल, अंकित गुप्ता, नरेश कांडपाल, विनोद दानी, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!