चार बच्चों की मां ने चार बच्चों वाले नंदोई से लगा लिया दिल, मोहब्बत परवान चढ़ी तो फिर यह हुआ

164
खबर शेयर करें -

पूजा गंगवार की रिपोर्ट, बरेली।

प्यार भी क्या चीज है। हो जाये तो कुछ नहीं देखता, बल्कि इसके शिकार लोगों को अंधा कर देता है। ऐसा बी एक हादसा बरेली के नबाबगंज क्षेत्र में सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने नंदोई से दिल लगा बैठी, और जब मोहब्बत परवान चढ़ी तो अन्य लोगों को पता चल गया। उसके बाद दोनों ने जहर खा जीवनलीला समाप्त कर की।

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के कमलापुर महराब खां गांव के एक युवक का विवाह 15 वर्ष पूर्व हाफिजगंज थाना क्षेत्र के भड़सर गांव की ममता के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसने दो बेटियों और दो बेटों को जन्म दिया। दोनों परिवार संग दिल्ली में रहकर मजदूरी कर अपना परिवार चलाते थे। दिल्ली में ही ममता का रिश्ते के विवाहित बहनोई राजेश भी रहता था। राजेश भी मजदूरी करता था। राजेश के भी चार बच्चे हैं। करीब छह माह पहले ममता और राजेश के बीच प्यार हो गया। ममता के पति और राजेश की पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उनके बीच झगड़े शुरू हो गए। इससे परेशान होकर ममता और राजेश तीन दिन पहले दिल्ली से चले आए। बताया जाता है कि वहां से आने के बाद उन दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद राजेश बुधवार की शाम ममता को लेकर उसकी ससुराल कमलापुर महराब खां पहुंचा। उस समय घर में ममता की दो देवरानियां घर में मौजूद थी। ससुर खेत पर गए हुए थे। उन दोनों ने वहां पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही ममता के ससुर ने पुलिस बुला ली। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई। राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में राजेश ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार