spot_img

प्रेमी से हुआ झगड़ा तो ओवरब्रिज से नदी में किशोरी ने लगा दी छलांग। जानिए फिर यह हुआ

न्यूज जंक्शन 24, शाहजहांपुर।

गर्रा पुल पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक किशोरी ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। आनन-फानन में किशोरी को लोगों ने नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमी से अनबन के बाद किशोरी ने यह कदम उठाया।
किशोरी शनिवार को गर्रा नदी के पुल पर पहुंची। उसने मौका देखते ही पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगा दी। उसे ऐसा करते हुए देख लोगों ने रोकने के लिए शोर मचाया, लेकिन तब तक किशोरी छलांग लगा चुकी थी। इस दौरान नीचे से कुछ लोग नदी में पहुंच गए और डूब रही किशोरी को नदी से बाहर निकाल लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। नदी में से निकाले जाने के दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बताया कि वह लड़की का ब्वाय फ्रैंड है। युवक के साथ में ही उसका दोस्त भी था। इसी से अंदाजा लगाया गया है कि मामला प्रेम प्रसंग में अनबन का था, जिसके कारण किशोरी ने जान देने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!