spot_img

हवाई सेवा शुरू:18 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ से गाजियाबाद उड़ा विमान

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को पिथौरागढ़ से गाजियाबाद के लिए विमान सेवा शुरू हो गई। नौ सीटर विमान से पहले दिन 18 यात्रियों ने आवागमन किया। हिंडन से पिथौरागढ़ पहुंचे यात्रियों का नैनीसैनी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत शुक्रवार को पिथौरागढ़ से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए हेरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान 11.30 बजे के निर्धारित समय से 55 मिनट देरी से रवाना हुआ। पहले दिन गाजियाबाद के लिए 9 यात्री रवाना हुए। दोपहर बाद 2.58 बजे गाजियाबाद से विमान 9 यात्रियों को लेकर नैनीसैनी हवाई अड्डे पहुंचा। सभी यात्रियों का भाजयुमो अध्यक्ष उमेश महर, इन्द्र लुंठी ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

पहले दिन के यात्री
पिथौरागढ़ से हिंडन जाने वालों में स्थानीय निवासी रेखा मखौलिया, हर्षवर्धन शर्मा, महेन्द्र सिंह लुंठी, ललित मोहन पुनेड़ा, राजेश सिंह और दिल्ली निवासी दंपति अंतर यामी सिंह, उनकी पत्नी रीता सिंह, स्विटजरलैंट में रह रहे प्रवासी मुकुल मेहता, जौश मेहता।

छह यात्री पिथौरागढ़ घूमने आये
हिंडन से पिथौरागढ़ पहुंची फ्लाइट में 9 में से 6 यात्री पिथौरागढ़ घूमने आए हैं, जबकि एक दिल्ली में नौकरी कर रही स्थानीय महिला यात्री अवकाश पर अपने घर पिथौरागढ़ पहुंची। पहले दिन आए यात्रियों में एक मीडिया ग्रुप के दो रिपोर्टर भी शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!