हल्द्वानी के बवाल में मरने वालों की संख्या में सामने आया बड़ा अपडेट…

124
खबर शेयर करें -

 

newsjunction24.com

हल्द्वानी (Haldwani) : कुमाऊं का प्रवेशद्वार हल्द्वानी गुरुवार को बुरी तरह धधक उठा। प्रदेश में अतिक्रमण पर चल रहा धामी का बुलडोजर जब शहर के बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने पहुंचा तो बबाल हो गया। पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। देखते ही देखते माहौल खराब होता चला गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी। वहां खड़े पुलिस व मीडियाकर्मियों के दर्जनों वाहन पेट्रोल बम से जला डाले। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह थाने से भागकर जान बचाई।

इस बबाल में छह लोगों की मौत हो गई है। महिला एसडीएम व एसपी समेत करीब 250 से अधिक लोग पथराव में चोटिल लोग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीएम वंदना ने रात में ही कर्फ्यू लगाते हुए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी दे दिए हैं। इधर, रात में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। चार कंपनी पीएसी समेत जिले भर के थाने व चौकियों का स्टाफ बनभूलपुरा पहुंच गया। उपद्रवी चिन्हित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर उमड़े पर्यटक- बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मची मारामारी

जिलाधिकारी ने शहर में शांति व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को बाजार एवं सभी स्कूलों को बंद रखने के भी आदेश दिए हैं।

बनभूलपुरा मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। यहां के मलिक का बगीचा में पिछले दिनों नगर निगम और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन को कब्जाकर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान यहां अवैध मदरसा और नमाज स्थल भी मिला।

गुरुवार दोपहर सवा चार बजे करीब पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर अतिक्रमण तोड़ने पहुंची थी। बुलडोजर ने जैसे ही अवैध भवनों को तोड़ना शुरू किया कि चारों तरफ से पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क से लेकर घरों की छतों से पत्थर बरसने लगे। छह बजे तक बवाल पूरे क्षेत्र में फैल चुका था। भारी संख्या में उपद्रवी बनभूलपुरा थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने थाने के बाहर खड़े पुलिस व मीडियाकर्मियों के छोटे बड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में 50 से अधिक वाहन जलाए गए हैं। इसमें पीएसी व पुलिस की दो बस, सड़कों पर खड़े चौपहिया व दोपहिया वाहन शामिल हैं। दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

डीएम वंदना ने लिया देर रात शहर का जायजा

कर्फ्यू लगने के बाद डीएम वंदना ने देर रात अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ शहर का दौरा किया। उन्होंने बनभूलपुरा थाना में की गई आगजनी को देखा। साथ ही हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की दोषी बक्शे नहीं जाएंगे।

मुख्यमंत्री बोले, दंगाइयों से सख्ती से निपटे प्रशासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में हुए बबाल को लेकर लगातार चिंतित बने हुए हैं। उन्होंने डीएम, डीआईजी, एसएसपी से बात कर स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए।