newsjunction24.com
देहरादून : अक्सर अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में रहने वाले हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने इस बार अपने ही गनमैन को जमकर पीट दिया है। गनमैन ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है, जिसमें पूर्व विधायक पर मारपीट, धक्का मुक्की और जान से मारने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक खानपुर के विरुद्ध इससे पहले भी डालनवाला थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करने तथा राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
गनमैन गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने तहरीर में बताया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार की सुरक्षा में 30 जनवरी 2024 से तैनात हैं। पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं।
आठ फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में उन्होंने जिला हरिद्वार में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया व शनिवार को थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत दी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि गनमैन की शिकायत पर पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)