spot_img

बैंक की किश्त नहीं चुका पाया ई-रिक्शा चालक, कर लिया सुसाइड।

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

शहर के रामपुर रोड समता आश्रम गली निवासी एक ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रिक्शा चालक ने सोमबार को जहर खाया था, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह बैंक की किश्त नहीं भरने से तनाव में चल रहा था।
रामपुर रोड स्थित समता आश्रम गली में रहने वाले प्रमोद शर्मा की उम्र 29 साल थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दोनों छोटे भाइयों का विवाह हो चुका है, मगर प्रमोद ने शादी नहीं की थी। पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर की दोपहर ई-रिक्शा चालक घर पर अकेला था। इस बीच उसने विषैला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगडऩे पर परिवार वाले उसे बेस अस्पताल पहुंचे। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि इससे पहले भी प्रमोद सुसाइड का प्रयास कर चुका था।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!