spot_img

लखनऊ विधानसभा के सामने महिला ने आग लगाई, हालत गंभीर

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ।

लखनऊ के थाना हजरतगंज स्थित विधानसभा के सामने महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया। तमाम लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। आत्मदाह का प्रयास क्यों किया है, अभी यह पता नहीं चल सका है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक महाराजगंज की बताई जा रही है। ज्ञात रहे कि इससे पहले मां-बेटी ने भी विधानसभा भवन के सामने आग लगा ली थी। वह अमेठी की रहने वाली थीं। यह कांड क्यों हुआ है इसको लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। हाथरस कांड के चलते सरकार और पुलिस दोनों ही ऐसी घटनाओं को लेकर अलर्ट हैं।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!