शादी से पहले स्टेज पर दूल्हे को घसीट-घसीट कर पीटा, लोग बोले- एकदम सही हुआ

335
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद में बीती रात एक दूल्हे की जमकर पिटाई (Groom beaten before marriage) कर दी गई। इस पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। शादी से ठीक पहले दूल्हे की पिटाई का सच जानने के बाद वहां पर मौजूद हर शख्स ने कहा कि इस दूल्हे के साथ एकदम सही हुआ।

यह वीडियो अर्थला के एक मैरिज होम का है। वीडियो में वेटर खड़े होकर दूल्हे की पिटाई को देख रहे हैं। कुछ लोग बीच बचाव कराते हुए भी दिखे। एक दो महिला दूल्हे को बचाने के लिए भी आगे आती दिख रही हैं। जबकि कई लोग घटना (Groom beaten before marriage) की वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी आैर शिकायत करने पर पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक ने छात्रा के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बिगड़ी हालत

पुलिस जानकारी के अनुसार दुल्हन के भाई अनस निवासी न्यू जाफराबाद दिल्ली ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी मुजम्मिल हुसैन निवसी सिकंदरा गोदला आगरा के साथ तय की थी। 12 दिसंबर को बरात वृंदावन मैरिज होम अर्थला में आई थी। आरोप है कि खाना खाने के बाद दूल्हा व उसके पिता ने निकाह से पहले 10 लाख रुपये नकद व एक हीरे के अंगूठी की मांग की। इससे पहले तीन लाख नकद और एक लाख रुपये की हीरे की अंगूठी दी जा चुकी थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि दूल्हा (Groom beaten before marriage) पहले भी कई बार शादी कर चुका है। अब उसकी बहन से भी झूठ बोलकर शादी करना चाहता है। जबकि रिश्ता पक्का होने पर यह बातें नहीं बताई गईं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर युवक को लगा दिया लाखों का चूना

पीड़ित पक्ष ने पूरे आयोजन में करीब आठ लाख रुपये खर्च होने का भी हवाला दिया है। दूल्हा और उसके परिवार वालों पर बदनामी करने का भी आरोप लगाया है। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दूल्हा मुजम्मिल हुसैन व उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले में जांच कराई जा रही है। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। दूल्हे की पिटाई (Groom beaten before marriage) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान! कोविशील्ड और कोवैक्सीन के नाम पर कॉल कर चुराई जा रही निजी जानकारी

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।