किच्छा चीनी मिल में सोर्स से मिलेगी नौकरी, विधायक राजेश ने दिए आदेश

167
खबर शेयर करें -

किच्छा: भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने अपने किच्छा आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि चीनी मिल कुछ कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत लम्बे समय से किसानों द्वारा मिल रही थी, जिसके बाद मैने अपने स्तर से जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ कर्मचारियों द्वारा चीनी मिल मे भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि चीन मिल मे कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत शासन व सरकार के समक्ष की तो शासन द्वारा शिकायत पर तत्कालीन बाजपुर प्रधान प्रबंधक चंद्र सिंह इमरान की अध्यक्षता मे तीन सदस्य जांच कमेटी गठन कर मामले मे जांच शुरू करा दी।

जांच कमेटी की जांच मे चीनी मिल किच्छा के तत्कालीन प्रभारी लेखा/आंतरिक सम्प्रेक्षक रमेश भसीन एवं तत्कालीन टाइमकीपर झारखंड राय को दोषी पाए जाने के कारण उनसे संयुक्त रूप से 503356 की वसूली शासकीय नियमों के अन्तर्गत करने एवं दोनो जो की आउटसोर्स के माध्यम से चीनी मिल मे काम कर रहे है दोनों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने एवं चीनी मिल मे किसी भी सोर्स से नियुक्ति किये जाने पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दियें।

भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मेरी शिकायत पर जल्द ही चीन मिल भ्रष्टाचार फैला रहे कुछ अन्य कर्मचारियों पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। वही भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने चीनी के 2019-20 पेराई सत्र के दौरान हुई लापरवाहियाँ के लिए चीनी मिल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है,किसी भी सूरत मे इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही पूर्व मे चीनी मिल के एक अधिकारी को सस्पेंड किया जा चुका है।