![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2019/10/jhj.jpg)
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
दरअसल, गुरुवार को आए अमेजन के तीसरी तिमाही के परिणाम में कंपनी की शुद्ध आय में घटकर 2.1 अरब डॉलर पर आ गई। इसके चलते कंपनी के शेयरों में 7 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद से बेजोस की संपत्ति घटकर 103.9 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, बिल गेट्स 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ फिर से पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं।
2018 में बेजोस सबसे अमीर शख्स बने थे
जेफ बेजोस 18 जुलाई 2018 को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए थे। उस समय उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर थी। करीब 24 साल बाद बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए बेजो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। बेजोस 1998 में फोर्ब्स की 400 अमीर अमेरिकी लोगों की सूची में शामिल हुए। उनका नेटवर्थ तब 1.6 अरब डॉलर था।
अमेजन 2017 के बाद पहली बार घाटे में
अमेजन को 2017 के बाद पहली बार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घाटा हुआ है। कंपनी के अनुसार उसकी शुद्ध आय में 26 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली जिससे शेयर 9 फीसदी टूट गए। हालांकि, कंपनी को अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 80 अरब से 86.5 अरब डॉलर के राजस्व और 1.2 अरब डॉलर से 2.9 अरब डॉलर के मुनाफे की उम्मीद है।
1987 में गेट्स सबसे अमीर शख्स बने थे
बिल गेट्स सबसे पहले 1987 में दुनिया के सबसे पहले अमीर शख्स बने थे। उनकी नेटवर्थ उस समय 1.25 अरब डॉलर की थी। 1995 से लेकर 2018 तक बिल गेट्स कई बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। 2018 में बेजोस ने बिल गेट्स को पहले पायदान से हटाकर अपनी जगह बनाई।
भारत के पांच शीर्ष अमीर व्यक्ति
नाम संपत्ति
- मुकेश अंबानी 51.4 अरब डॉलर
- गौतम अडानी 15.7 अरब डॉलर
- हिन्दुजा बदर्स 15.6 अरब डॉलर
- पालोनजी मिस्त्री 15 अरब डॉलर
- उदय कोटक 14.8 अरब डॉलर
स्रोत: फोर्ब्स की सूची
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)