
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के कुरतरा गांव के युवक का मलेशिया में पासपोर्ट खो गया। इस वजह से मलेशिया पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसके परिवार वालों ने विदेश मंत्रालय से सकुशल लौटाने की मांग की है।
फतेहगंज पश्चिमी के कुरतरा गांव निवासी उमेश पुत्र कहरपाल मलेशिया में अपने साथियों के साथ पिछले साल नवंबर में नौकरी की तलाश में गया था। मलेशिया जाकर उमेश ने परिजनों से जुलाई तक बात की। इसके बाद परिजनों से बात नहीं हुई। उमेश के साथ गए उसके साथी इसरार ने कहरपाल को फोन कर बताया कि उनके लड़के का पासपोर्ट खो गया है। इस कारण मलेशिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसरार ने जुर्माना भरकर उमेश को छुड़ाने के लिए 70 हजार रूपये बैंक खाते में डालने को कहा। कहरपाल ने अपने इकलौते बेटे को बचाने के लिए रूपये इसरार के खाते में भेज दिए। इसके बाद इसरार का भी फोन बन्द हो गया तबसे उमेश के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार पुलिस प्रशासन से अपने लड़के को बरामद कर घर वापस लाने की मांग कर रहे हैं। आला अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।

Be the first to comment