न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन (Yogi Sarkar 2.0 100 days) पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कामकाज का ब्योरा का देते हुए कहा कि 100 दिनों में माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया गया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से अब तक करीब 2925 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। यह सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है।
सीएम योगी (Yogi Sarkar 2.0 100 days) ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पहले प्रदेश दंगा और अराजकता के लिए जाना जाता था, पर भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। वहीं धार्मिक स्थलों से अनावश्यक लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। यह बिना किसी विवाद के हुआ है. किसी भी धार्मिक त्योहार में सड़कों पर कोई आयोजन नहीं हुआ, जिससे प्रदेश में पहली बार निवेश का माहौल बना है।
उन्होंने मीडिया को बताया कि 2017 के पहले प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर बड़ी समस्या थी। यूपी के सामने पहचान का संकट था. केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू करने में प्रदेश सरकार रूचि नहीं लेती थी, मगर 2017 के बाद इसमें बदलाव हुआ। आज प्रदेश में केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ मुहैया हो रहा है। प्रदेश में गुडों-माफिया के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
2017 के बाद से अब तक 844 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से गिरवाया गया है। पॉस्को एक्ट के तहत 2273 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। 68,784 अनधिकृत कब्जे और 76,196 अनधिकृत पार्किंग को मुक्त कराया गया है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)