UP के कानपुर में भीषण हादसा, मंदिर में मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली तालाब में गिरी, 22 की मौत, बच्चा और उसके माता-पिता की भी मौत

407
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। यूपी के कानपुर में आज भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 7 बच्चे भी शामिल है। यह हादसा घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में हुआ है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से भी हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। वहीं, से मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्राली सहित हादसे के बाद पानी से लबालब तालाब में जा गिरे। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, लेह में तैनात थे मेजर प्रणव

इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अभी भी शवों को बाहर निकाला जा रहा है। मरने वालों में बच्चा और उसके माता-पिता भी शामिल है। वहीं, घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई गई हैं। वहीं, डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खनन विभाग के निदेशक पद पर इन्हें मिली जिम्मेदारी

मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है। एलएलआर अस्पताल (हैलट) में इमरजेंसी भी खाली कराई गई। घायलों को घाटमपुर से एंबुलेंस के जरिए लाया जा रहा है।