मार्च में लगातार 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ा कारण

158
खबर शेयर करें -

बरेली। आईबीए-इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ वेतन समझौता विफल होने के बाद यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने महा हड़ताल का ऐलान कर दिया है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो दिन की हड़ताल होगी। इसके पहले 28 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा की यूनियन ने एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। 11, 12 और 13 मार्च को भी हड़ताल रहेगी। मार्च में हड़ताल और अन्य छुट्टियों के कारण बैंक लगातार पहली बार आठ दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। पहली अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है।


हड़ताल के कारण बैंकों में लंबी तालाबंदी होने जा रही है। 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंक बंद रहेंगे। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव पीके माहेश्वरी ने बताया कि बरेली में भी हड़ताल की तैयारी शुरू हो गई है। बजट के दिन हड़ताल से मनोवैज्ञानिक प्रभाव पडे़गा। दो फरवरी को रविवार के कारण छुट्टी रहेगी। मार्च में नौ और दस फरवरी को होली की छुट्टी है। इससे पहले आठ फरवरी को रविवार के कारण बैंक बंद होंगे। 11, 12 और 13 को हड़ताल होगी। 14 को माह का दूसरा शनिवार और 15 मार्च को रविवार के कारण छुट्टी होगी। इस तरह से लगातार आठ दिनों तक बैंकों में तालाबंदी होगी। पहली बार बैंकों में लगातार आठ दिनों की तालाबंदी होने जा रही है। दिनेश सक्सेना, अरविंद रस्तोगी, महेश चंद्र यादव, राकेश शर्मा, वासुदेव लौंगवानी, जगन्नाथ, दिनेश टंडन, जानकी प्रसाद, पीके अग्रवाल, अनिल मेहरोत्रा, दीपक टंडन, पीके अग्रवाल, संजीव मेहरोत्रा, आरएम गोयल, अविनाश आदि तैयारी में जुट गए हैं।


ये हैं मांगें
पे स्लिप में 20 फीसदी की वृद्धि, पांच दिनी बैंकिंग, एनपीएस वापसी, पेंशन अपडेशन, फैमिली पेंशन में सुधार, समान काम के लिए समान वेतन आदि।


हड़ताल से पहले यहां होंगे प्रदर्शन
तीन फरवरी : यूको बैंक कमल टाकीज-प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पर हस्ताक्षर अभियान, प्रदर्शन।
चार फरवरी : इलाहाबाद बैंक कुतुबखाना-हस्ताक्षर अभियान, पर्चा वितरण।
पांच फरवरी : पीएनबी प्रेमनगर-हस्ताक्षर अभियान, प्रदर्शन
छह फरवरी-यूनियन बैंक अयूब खां-प्रदर्शन।
सात फरवरी-इलाहाबाद बैंक सिविल लाइंस, धरना प्रदर्शन।