उत्तराखंड के मंत्री, विधायकों, सांसदों व पदाधिकारियों को पार्टी का बड़ा फरमान, ना फरमानी नहीं

540
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून

भाजपा राज्य स्थापना दिवस को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी सरकार के मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चार नवंबर को मंत्री, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने गांव में इगास पर्व मनाएंगे। साथ ही प्रवासियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए आंदोलनकारियो के अलावा शहीद आंदोलनकारियों के स्वजन को सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम पार्टी प्रदेश के सभी 252 मंडलों में आयोजित होंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।