spot_img

जफर इस्लाम को राज्यसभा भेजेंगे योगी आदित्यनाथ, जानिए मुस्लिम चेहरे पर क्यों खुश हुए मुख्यमंत्री

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्ववादी नेताओं में सबसे अग्रणीय माना जाता है। ऐसे में वह जफर इस्लाम को अगर उत्तर प्रदेश से जिताकर राज्यसभा भेज रहे हैं तो कुछ तो खासियत देख ही रहे होंगे। जी हां, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे जफर को यह इनाम इसलिए मिलने जा रहा है कि मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में जफर ने बड़ी भूमिका अदा की थी। इसीलिए उनको पार्टी और सरकार की पसंद बताया जा रहा है। जफर इस्लाम वैसे भी लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं और मुख्तार अब्बास नकबी, शहनवाज, फिरोज बेग जैसे नेताओं की पंक्ति के अनुशासन पसंद माने जाते हैं। वह पार्टी लाइन में रहकर ही काम करते रहे हैं, तमाम विषम हालात में वह कभी डिगे नहीं हैं। लिहाजा उनका चयन सियासी खेमे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यसभा की जिस सीट के लिए उनका चयन हुआ है वह अमर सिंह के निधन से खाली हुई है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!