सीएम ने बापू और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष ने भी किया याद, कर्मियों ने गाई रामधुन

144
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज देहरादून के गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : मसूरी घूमने आया था छात्र छात्राओं का दल, खाई में समा गई कार। छात्रा समेत इतने लोगों की की मौत...
विधानसभा अध्यक्ष ने भी किया नमन

वहीं, महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विधानसभा भवन देहरादून में अयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी कार्मिकों ने रामधुन भी गाई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा देश दो महान विभूतियों की जयंती मना रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आंदोलन किया। उन्होंने अंहिसा के सिद्धान्त पर जनता को नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम और नवभारत के निर्माण में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा- सड़क किनारे खड़े नहीं होंगे वाहन, चलेगा अभियान

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।