spot_img

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर कुछ खास चीजों की खरीदारी करना और किसी अच्छे काम की शुरुआत करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

धनतेरस पर नई चीजें खरीदने की प्रथा है, इस दिन कई चीजों को बाजार से खरीदकर लाया जाता है और दिवाली के दिन उसकी पूजा की जाती है, हालांकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है। 
आइए जानते है धनतेरस के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी आपसे नाराज न हों।

लोहे के घरेलू उपयोग की वस्तु

धनतेरस पर लोहे से बने बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन लोहे से बने बर्तन घर पर लाने पर अशुभ होता है, घर पर कई तरह की समस्याएं आने लगती है,परिवार के सदस्यों की परेशानियां बढ़ जाती हैं, इसलिए इस दिन लोहे का घरेलू सामान खरीदने से बचें।

कांच का सामान

धनतेरस के दिन कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन कांच का सामान खरीदकर घर पर लाने से बुरी घटनाएं घटती हैं, कांच का सामान लोगों की परेशानियां बढ़ा देता है ऐसे में इस दिन कांच का सामान न खरीदें ताकि लक्ष्मी मां आपसे खुश रहे।

एल्युमिनियम का सामान

लोहे के अलावा धनतेरस के दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, इसका संबंध भी राहु से होता है, मान्यता है कि एल्युमिनियम का सामान खरीदने से घर पर अशुभ छाया पड़ती है, लक्ष्मी मां रुष्ठ हो जाती हैं, ऐसे में इस तरह का सामान खरीदने से बचना चाहिए।

काले रंग का कपड़ा

धनतेरस के दिन काले रंग का कपड़ा खरीदना भी अशुभ माना जाता है, इस दिन काले रंग के कपड़े या आभूषण नहीं खरीदने चाहिए, काला रंग दुर्भाग्य का रंग माना जाता है, ऐसे में इस दिन शुभ दिन पर काले रंग से बचना चाहिए।

तेल या तेल के उत्पाद न खरीदें।

धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड ऑयल खरीदने से मना किया जाता है, धनतेरस पर दीए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें, इस दिन इन चीजों को खरीदने से बचें।

उपरोक्त सभी वस्तुओं को छोड़कर सभी वस्तुओ की खरीदारी करना शुभ होता है।

धनतेरस के दिन पीतल,ताँबा,सोना,चाँदी खरीदना सर्वोत्तम होता है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!