पंजाबी सभा का हल्द्वानी में गठन, व्यापारी नेता दल्ली, सब्बरवाल व जसविंदर समेत इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी…

198
खबर शेयर करें -

सौरभ बजाज की रिपोर्ट, न्यूज जंक्शन 24

हल्द्वानी : उत्तराँचल पंजाबी महा सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक होटल राज पेलेस में संम्पन्न हुई। जिसमे प्रदेश के तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के साथ ही हल्द्वानी की पंजाबी महा सभा का गठन किया गया। जसविंदर सिंह भसीन को अध्यक्ष बनाया गया जबकि कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल बने। महामंत्री पद पर मुकेश धींगड़ा एवम दलजीत सिंह दल्ली को बनाया गया है़। ज्ञान स्वरूप ग्रोवर को उपाध्यक्ष बनाने की प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई जी ने घोषणा की। घोषणा होते ही पंजाबी बिरादरी के तमाम लोगों ने नव नियुक्त टीम का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेकाबू पिकप की टक्कर से मासूम की मौत, लोगों में आक्रोश, वाहन में तोड़फोड़

प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव घई जी द्वारा विभाजन विभीषिका सेनिक सम्मान दिया गया जोकि सरदार वरियाम सिंह जी ;सरदार हरमिंदर सिंह कोहली जी सरदार सोहन सिंह जी एवम श्रीमति अमरजीत कोर पाली जी को सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई जी ने प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद किया जिन्होंने 1947 में पंजाबी परिवार के शहीद हुऐ लोगो को विभाजन विभीषिका सेनिक घोषित किया और उनको 14को शहीदी दिवस के रूप में में मनाये जाने की घोषणा करी है़।

प्रदेश संरक्षक श्री पुनीत लाल धींगड़ा जी ने पंजाबी एकता को बनाये रखने पर जोर देते हुऐ कहा की प्रदेश में हमारे 6विधायक है़ सरकार से मांग करते है़ कि एक पंजाबी विधायक को प्रदेश सरकार में मन्त्री बनाया जाये और प्रदेश में पंजाबी भाषा को द्वित्तीय भाषा घोषित किया जाये ॥

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक ने छात्रा के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बिगड़ी हालत

सभा में पंजाबी महा सभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुग, डाक्टर एन के मेहता जी सरदार वीरेंद्र सिंह चड़ा जी सुभाष मोंगा जी एवम कमल सुखिजा जी ने अपने अपने विचार रखे।

बैठक में श्री प्रेम मदान जी, सरदारगुरुचरण सिंह जी, महेश आहुजा जी, संजय तलवार जी; प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजीव परमानी जी ;कनिष्क धींगड़ा जी ;रंजीत सिंह नागपाल जी विनय विरमानी जी ;सुनील तलवार जी ;राजेश पुरी जी “सन्नी सेठी जी “”हरविंदर सिंह जी “”हितान्क सडाना जी “मनप्रीत सिंह सेठी जी “” आदि लोग उपस्तिथ रहे