पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती

253
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ऋषिकेश एम्स लेकर जाया गया है, यहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

भुवन चंद खंडूड़ी कार्डियक की समस्या से ग्रसित हैं। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। इसके बाद से ही उनका सैन्‍य अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। हालत में थोड़ा सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें बुधवार शाम घर ले आया गया था। मगर गुुरवार सुबह उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। इसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने तमंचे के बट से बोला था हमला, दो गिरफ्तार

खंडूड़ी आठ मार्च 2007 से 27 जून 2009 तक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री थे। 11 सितंबर, 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के इस्तीफे के बाद वे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री बने थे। उनकी बेटी रितु खंडूड़ी वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें 👉  झोपड़ियों में आग लगने से मचा हड़कंप, पांच मवेशियों की जलने से मौत, भारी नुकसान