पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना पॉजिटिव, एम्स में करा रहे इलाज, डाॅक्टरों ने दी ये सलाह

256
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण गुरुवार को उन्हें ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां जांच के बाद आई रिपोर्ट में पता चला है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी बीते दिन कुछ स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों के साथ ऋषिकेश एम्स में भर्ती हुए थे। लेकिन आज खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बीते दिन भुवन चंद्र खंडूड़ी को कार्डियक की समस्या बताई जा रही थी। इसलिए तबीयत खराब होने के कारण उनको ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी उनसे मुलाकात करते हुए हालचाल जानने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली, पानी और वनाग्नि पर उदासीनता से कांग्रेस में रोष, दे डाली यह चेतावनी

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में जोरदार धमाका, मोर्टार फटने से आठ लोग गंभीर

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।