जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, खून से लथपथ होकर गिरे, दिल की धड़कनें बंद

383
# Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe shot
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe shot)। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब वह चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। तभी उनकी पीठ पर दो गाेलियां लगीं और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा है। इस घटना से जुडे़ कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं।

यह हमला नारा शहर में हुआ। जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने यह खबर दी है। वहीं द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भाषण के दौरान पूर्व पीएम को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। यह हमला शुक्रवार सुबह हुआ। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

आबे को काशीहारा के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe shot)। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया। आबे के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी। पुलिस ने हमलावर यामागामी तेतसुया (41) को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक बंदूक भी बरामद की गई है। आशंका है कि इसी बंदूक से हमलावर ने गोली दागी। हमलावर जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है।

वहीं, न्यूज एजेंसी एपी ने जापान के एक अधिकारी के हवाले से बताया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।

जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।