उत्तराखंड की राजधानी दून से युवती को नौकरी में रखने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि वर्तमान में पीड़िता ढाई महीने की गर्भवती है। आके बाद आरोपी शादी से मुकर गया और गर्भपात का दबाव बनाया। 28 वर्षीय युवती की तहरीर पर शनिवार शाम को रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी। बताया कि उसने आशीष अरोड़ा निवासी जीटीएम द कैपिटल सोसाइटीके रायपुर थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय में बीते 19 अगस्त को नौकरी शुरू की। नौकरी के कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक होने वाला है। उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया।
इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता ने आरोपी के शादी करने की बात अपने परिजनों को बता दी। कुछ समय बाद पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया। दोनों में विवाद भी होने लगे। पीड़िता ने आरोपी के यहां नौकरी छोड़ दी और दूसरी जगह नौकरी पर जाने लगी।
हाल में पीड़िता को पता लगा कि वह ढाई महीने की गर्भवती है। उसने आरोपी से शादी करने को कहा। तब उसने गाली गलौच करते हुए गर्भपात का दबाव बनाया। एसओ कुंदन राम ने बताया कि आरोपी मूलरूप से हरियाणा का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
1
/
314
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)
हल्द्वानी में मजार को लेकर हुआ बवाल, भारी पुलिसफोर्स व अधिकारी पहुंचे.. दो पक्ष आमने-सामने..video
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से गायब हुआ मरीज! तलाश के लिए भटक रही मां..VIDEO
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)
उत्तराखंड: परिवार के दस लोगों को बेहोश करके किया कांड, होश में आए तो..पूरा मामला देखिए..
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)
हल्द्वानी: क्या बनभूलपुरा रेलवे भूमि से हटेगा अतिक्रमण! सुप्रीम कोर्ट का फैसला! VIDEO
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)
हल्द्वानी: युवक को पढ़ाई पूरी करके बनना था डॉक्टर, लेकिन हो गई मौत..video
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)
हल्द्वानी: बेटे का एडमिशन कराने कॉलेज गए पिता, वापस में ट्रेन में लौटा शव!
1
/
314
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)