न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल। अपने पद की हनक दिखाना अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह को महंगा पड़ गया। नगर पालिका जाने वाले मार्ग पर सीडीओ ने गाड़ी पार्क की तो नगर पालिका के सभासदों से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद सभासदों ने एकजुट होकर मल्लीताल पंत पार्क क्षेत्र में ही सीडीओ के खिलाफ धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन भी किया।
सभासद मनोज शाह जगाती ने बताया कि देर शाम एक कार पंत पार्क क्षेत्र में गेट के आगे खड़ी की गई, जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया। इस वजह से सभासद ने वाहन स्वामी से गाड़ी हटाने को कहा तो वाहन सवार व्यक्ति अपने आपको आईएएस अधिकारी बताते हुए उनसे बदसलूकी करने लगा। साथ ही उनका आधार कार्ड मांगते हुए उन्हें जेल भेजने की धमकी देना लगा, जिसके बाद सभासदों और क्षेत्रीय लोगों का पारा चढ़ गया।
सभी सभासद और फड़ व्यवसायी आईएएस अधिकारी के व्यवहार को लेकर गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए। सभी ने गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया। मामला बढ़ते देख अधिकारी ने सभासदों से अपनी गलती के लिए माफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)