थाने में युवक ने की सिपाही की पिटाई, दनादन जड़े कई मुक्के, महिला सिपाही के साथ भी की ये हरकत

472
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। मैनपुरी के महिला थाने में एक युवक ने सिपाही की पिटाई कर दी। उसने सिपाही को दनादन मुक्के मारे। बीचबचाव करने आई महिला सिपाही को भी धक्का दे दिया। थाने में सिपाही से मारपीट का वीडियो किसी ने बना लिया। यह मंगलवार को वायरल हो गया। घटना सोमवार की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एएसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि महिला थाने में सिपाही से मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी युवक का नाम विष्णु दीक्षित है। उस पर पत्नी को प्रताड़ित करने, दहेज मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसी संबंध में नोटिस तामील कराने के उद्देश्य से विष्णु को थाने बुलाया गया था। उसकी पत्नी और ससुराल के लोग भी थाने आए थे। हालांकि घटना के समय वे लोग जा चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार

नोटिस तामील कराने के दौरान विष्णु सिपाही से भिड़ गया। उसने सिपाही को पहले थप्पड़ मारा। फिर मुक्कों की बरसात कर दी। बचाव में सिपाही ने पास में पड़ी कुर्सी युवक पर फेंकी। आरोपी यहीं नहीं रुका वह सिपाही पर हाथ चलाता रहा। महिला सिपाही आई, उसे धक्का दे दिया। अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोचा और हवालात में बंद कर दिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।