spot_img

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान औऱ भारत को सबसे पहले विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव को बीती रात दिल का दौरा पड़ गया। उनको तत्काल फोर्टिस एस्कॉर्ट्स इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। इंस्टीट्यूट ओखला में स्थित है। कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. अतुल माथुर के अनुसार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। उनका स्वास्थ्य स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है। जल्द उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!