spot_img

बिचौलियों ने विवाहित से करा दी युवती की शादी, हैरान युवती ने पूछा तो पहली रात में ही कर दिया यह हाल

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

लॉकडाउन के दौरान बिचौलियों ने एक परिवार को गुमराह करके फरीदपुर की युवती का विवाह हल्द्वानी में दूसरी बिरादरी के युवक से करा दिया। नई दुल्हनियां जब ससुराल पहुंची तो यह जान कर हैरान रह गई कि पति की दूसरी पत्नी भी है और उसके एक बच्चा है। हैरत में पड़ी नवविवाहिता ने पति से यह सब छुपाने का आरोप लगाया तो उसने पहली ही रात में महिला को निर्वस्त्र करके रातभर बेरहमी से पीटा। महिला ने फरीदपुर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 फरीदपुर के शांति नगर कॉलोनी की युवती का विवाह लॉकडाउन के दौरान 20 मार्च को उत्तराखंड के हल्द्वानी के युवक से हुआ था। महिला पहली विदा में अपनी ससुराल पहुंची तो उसे पति की दूसरी बिरादरी के होने की जानकारी हुई इसके अलावा दूसरी महिला से पति के संबंध होने एवं उसके बेटी होने की जानकारी मिली। नवविवाहिता ने फोन करके मायके वालों को धोखाधड़ी की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने पति के धोखाधड़ी का विरोध किया। आरोप है ससुराल वालों ने महिला को यातनाएं देकर भूखा रखना शुरू कर दिया। यातनाएं सहते हुए महिला ने अपने मायके जाने की जिद शुरू कर दी। इसके बाद पति ने महिला को निर्वस्त्र करके पूरी रात बेरहमी से पीटा। मारपीट में घायल अवस्था में महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने बेटी को ससुराल के चुंगल से मुक्त कराया। घायल अवस्था में परिवार वालों ने बेटी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत सुधारने के बाद महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!