व्यापार मंडल में पंकज कंसल उपाध्यक्ष और संजू पाना बने जिला सचिव, इन्हें भी मिली जिम्मेदारी…

308
खबर शेयर करें -

 

newsjunction24.com

Haldwani (हल्द्वानी)  सौरभ बजाज 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने दवा कारोबारी पंकज कंसल को उपाध्यक्ष, भीमताल से प्रवीण पटवाल को जिला उपाध्यक्ष और हल्द्वानी से राजेन्द्र सिंह बिस्ट (संजू पाना) को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया। उनके मनोनय पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र बोरा, नदीम खान, जिला कोषाध्यक्ष लाला जायसवाल, सह जिला कोषाध्यक्ष विजय तिवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, प्रमोद भट्ट, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला महिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा युवा महानगर अध्यक्ष पवन वर्मा सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत कर बधाई दी। सभी व्यापारियों ने कहा की इनके मनोनीत होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  झोपड़ियों में आग लगने से मचा हड़कंप, पांच मवेशियों की जलने से मौत, भारी नुकसान

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी द्वारा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के संविधान का अनुश्रवण कर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

व्यापार मंडल इकाई भंग

साथ ही जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी की संस्तुति पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुखानी -कुसुमखेड़ा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त इकाई का कार्यकाल समाप्त होने पर इकाई को भंग किया गया है। जल्द ही मुखानी -कुसुमखेड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।