राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, दिल्ली में गर्म हुई राजनीति

312
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रही है। संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेसी मार्च निकाल रहे हैं। इस मार्च में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। पार्टी के सभी नेताओं मे काले कपड़ों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, बिना इजाजत प्रदर्शन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘हम शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे। रैली में सभी लोग राज्यसभा और लोकसभा के सांसद हैं, मगर हमें जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर हम यहां मौजूद हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। कुछ सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें पीटा भी गया है।’ राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो। हमारा काम जनता के मुद्दों को उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड समेत इन राज्यों में 15 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, जारी हुई यह चेतावनी
धरना प्रदर्शन करने की नहीं थी इजाजत : पुलिस

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर नई दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया, ‘हमने उनको हिरासत में लिया है। क्योंकि यहां धारा 144 लागू है और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। हमने उनको सूचित भी किया था। लेकिन वे नहीं माने। इसलिए हमने उनको हिरासत में लिया है।’ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘हम महंगाई और बेरोजगारी पर आवाज उठाना चाहते हैं। ये सरकार नौजवानों के भविष्य को बिगाड़ने का काम कर रही है। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हम आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन हमें निशाने पर ले रहे हैं।’

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड समेत इन राज्यों में 15 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, जारी हुई यह चेतावनी

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड समेत इन राज्यों में 15 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, जारी हुई यह चेतावनी

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।