ईद-उल-जुहा से एक दिन पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नौंवीं कक्षा के छात्र रियाज को ईदी दी है। राष्ट्रपति ने ईदी के तौर पर रियाज को एक रेसिंग साइकिल दी है। वह साइक्लिस्ट बनना चाहता है। उसकी इस ख्वाहिश को देखते हुए ही राष्ट्रपति ने उसे ईदी के तौर पर एक रेसिंग साइकिल भेंट की है।
रियाज राजधानी दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय आनंद विहार में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता रसोइए का काम करते हैं और अपने पिता की मदद के लिए वह खाली समय में गाजियाबाद में एक भोजनालय में बर्तन साफ करने का काम करता है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है और गाजियाबाद में महाराजपुर में किराए के एक कमरे में अपने पिता के साथ रहता है। रियाज का सपना साइक्लिस्ट बनने का है और वह अपनी पढ़ाई तथा काम के बीच मिले समय में अभ्यास करता है। साल 2017 में उसने दिल्ली राज्य साइक्लिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वह कई और पुरस्कार भी जीत चुका है। राष्ट्रपति कोविंद को मीडिया के माध्यम से रियाज के बारे में जानकारी मिली थी।
उपलब्धियों से उत्साहित होकर रियाज ने अपने लिए एक बड़ा लक्ष्य तय किया और कोच प्रमोद शर्मा से पेशेवर प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। प्रमोद शर्मा इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नियमित प्रशिक्षण देते हैं, लेकिन रियाज को उधार ली गई स्पोट्र्स साइकिल पर निर्भर रहना पड़ता था। उसकी ख्वाहिश थी कि उसके पास अपनी रेसिंग साइकिल हो, उसका यह सपना ईद से ठीक एक दिन पहले पूरा हुआ है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने रियाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर का चैम्पियन बनने की शुभकानाएं दी है।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG-20200801-WA0136.jpg)
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)