ऊधमसिंह नगर में राजस्थान के मंत्री के आवास पर छापा, देश भर में मंत्री के 53 ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की रेड

254
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में राजस्थान सरकार मंत्री राजेंद्र यादव के अवास पर छापा मारने की खबर है। यह छापा राजेंद्र यादव के जिले के किच्छा में आयकर विभाग ने मारा है। किच्छा के आवास विकास कालोनी में उनका पैतृक आवास व आटा मिल है। राजेंद्र यादव के भाई विजयपाल यादव का परिवार यहीं रहता है। मिल का संचालन वही करते हैं। इस छापे से हड़कंप मचा हुआ है। देशभर में उनके 53 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया है।

किच्छा निवासी राजेन्द्र यादव का जयपुर कोटपुतली राजस्थान में भी पोषाहार फैक्ट्री है । वहीं से विधायक बनने के बाद वह राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री है। बुधवार सुबह सात बजे आयकर विभाग की टीम ने उनके कोटपूतली स्थित फैक्ट्री के साथ ही किच्छा आवास विकास स्थित आवास के साथ ही मिल पर छापा मारा। किच्छा में पांच वाहनों से आईटी टीम यहां पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में फटा बादल- मलबे के साथ बहने लगा पानी, भारी तबाही

आयकर विभाग की छापेमारी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजकुमार बजाज सहित अन्य लोग वहां पहुच गए। उन्होंने घर के अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों के साथ आई फ़ोर्स ने उनको रोक दिया। उसके बाद व्यापार मंडल सहित वहां पहुचे लोग वापस लौट गए। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम ने स्थानीय प्रशासन को साथ नही लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, जताई जा रही यह संभावना
यह है मामला

बताया जा रहा है कि राजस्थान में मिड-डे मील वितरण में करोड़ों का घोटाला हुआ है। पोषाहार सप्लाई करने में राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव का नाम भी आया था। हालांकि, उन्होंने किसी घोटाले से साफ इनकार किया था। अब इनकम टैक्स ने छापा मारा है और देखा जा रहा है कि इस घोटाले के तार कहां से जुड़े हैं।