जाने-माने समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

229
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। जाने माने समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने तड़के पांच बजे अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सामाजिक हितों को लेकर सदैव संघर्षशील रहे प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री से अलंकृत अवधेश कौशल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति: शांति: शांति:।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

कौशल ने देहरादून, मसूरी क्षेत्र की चुना भट्टियों को बंद कराने में उन्होंने लम्बा संघर्ष किया था। पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं व भत्तों को उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी याचिका पर ही हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास भत्तों का बाजार दर पर किराया देने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।