सायरा बानो बनीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष, प्रदेश में तीन माहिलाओं को मुख्यमंत्री ने दिया सम्मान। जानिए यह बनाया

192
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला आयोग में लंबे समय से रिक्त चल रहे उपाध्यक्ष के पदों पर तैनाती दे दी है। इनमें सबसे खास बात यह रही कि तीन तलाक जैसी बुराई के ख़िलाफ़ आवाज उठाकर मुश्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने वाली काशीपुर निवासी सायरा बानो को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रानीखेत और गढ़वाल के चमोली जिले को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।
प्रदेश में महिला आयोग महिला उत्पीड़न रोकने में अहम भूमिका निभाता है। अभी तक इसका विधिवत गठन नहीं हो पाया था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी घोषणा कर दी है। बड़ी बात यह रही काशीपुर निवासी सायरा बानो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सायरा ने तीन तलाक कब खिलाफ बिगुल बजाया था और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। जिसमें उनको कामयाबी हासिल हुई। देश में मुश्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने में भूमिका निभाने वाली सायरा तभी से राष्ट्रीय फलक पर छा गईं थीं। सायरा के अलावा मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले की रानीखेत निवासी ज्योति शाह और चमोली निवासी पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री रावत ने अपेक्षा की है कि तीनों ही महिला हित के संघर्षों के लिए जानी जाती हैं। उम्मीद है की महिलाओं की सुरक्षा के लिए इनका संघर्ष और तेज होगा।

यह भी पढ़ें 👉  इस जिले में बंपर तबादले- एसएसपी ने कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले