spot_img

नल पर पानी भर रही थी किशोरी, सामने बैठा था मगरमच्छ, देखिए वीडियो

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

शीशगढ़ स्थित एक घर में शनिवार को एक किशोरी नल पर पानी भर रही थी। इसी बीच घर में एक मगरमच्छ घुस आया जिसे देखकर किशोरी बेहोश हो गई। सूचना पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने मगरमच्छ पकड़ लिया।

थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर में बीती रात मुजम्मिल खां के घर में मगरमच्छ घुस आया। इसकी जानकारी तब हुई जब रात्रि लगभग 11 वजे मुजम्मिल की 15 वर्षीय पुत्री इलमा नल पर पानी भरने गई हुई थी। इलमा ने दीवार के पास बैठे मगरमच्छ को देखकर शोर मचाया और बेहोश हो गई। किशोरी के शोर की आवाज सुनकर उसकी मां और भाई भूरा दौड़कर बाहर आये और बेसुध किशोरी को उठाकर चारपाई पर लिटाया। घर में मगरमच्छ की सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने थाना शीशगढ़ पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और वन अधिकारी रात में ही गांव पहुंचे और मगरमच्छ को लगभग दो घण्टे की मशक्कत के बाद वन अधिकारियों ने पकड़ लिया और उसे साथ ले गए।मुजम्मिल का घर गांव के पूर्व दिशा में है। बराबर में एक तालाब और गन्ने के खेत है। कुछ ही दूरी पर बहगुल नदी बहती है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ बहगुल नदी से ही आया होगा।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!