spot_img

मंदिर के कर्मचारी ने चलती ट्रेन में की महिला यात्री से छेड़खानी, हुआ गिरफ्तार, यहां का मामला

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

श्रमजीवी एक्सप्रेस (स्पेशल) में रविवार रात सवार एक महिला यात्री से दिल्ली के एक मंदिर में नौकरी करने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शिकायत के बाद आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी है।

बताया जा रहा है कि अमेठी निवासी महिला यात्री दिल्ली जाने के लिए निहालगढ़ स्टेशन से कोच बी-2 की बर्थ 10 पर सवार हुई थी। आरोपी संजीव कुमार कोच बी-3 बर्थ 23 पर बैठा। रात 10 बजे आरोपी संजीव महिला यात्री के कोच में पहुंचा और महिला की सीट पर आकर बैठ गया। आरोप है कि संजीव महिला से अश्लीलता करने लगा। घटना हरदोई स्टेशन के पास की है।

शाहजहांपुर स्टेशन में उनके बीच विवाद बढ़ गया। महिला यात्री ने टीटी को सूचना दे दी। जिसके बाद शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आरोपी संजीव के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई। टीटी ने रेल कंट्रोल को घटना की सूचना दी। बरेली जंक्शन पर करीब 12:15 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस पहुंची। यहां आरपीएफ-जीआरपी ने कंट्रोल की सूचना पर आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने महिला की तहरीर पर 354 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी संजीव कुमार विवाहित है। उसके दो बच्चे हैं। दिल्ली एक मंदिर में नौकरी करता है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!