spot_img

दीपावली पर गुवाहाटी में जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा दीपक

इस दिवाली पर असम के गुवहाटी शहर में अब तक का सबसे बड़ा दीपक जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया। दावा किया जा रहा है कि यह दीपक दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा दीपक है। इस अनोखे इवेंट का आयोजन पूर्वोत्तर भारत की एक बड़ी सीमेंट कंपनी द्वारा किया गया।
दिवाली पर इस कंपनी द्वारा ‘एक दिया प्रकृति के नाम’ से गुवाहाटी के दिघाली पुखुरी पार्क में कार्य किया गया। इसके साथ दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाने का रिकॉर्ड भी बनाया गया। इस विशालकाय ​दीपक का व्यास आठ फीट व ऊंचाई दो फुट है। जबकि इसमें 200 लीटर तेल भरा गया।

इसके अलावा सीमेंट कंपनी द्वारा इस त्योहारी सीजन में ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए प्रमोशन का कार्य भी किया गया। इसके तहत लोगों में सिगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लाने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान कई तरह के सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक गुरु और अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि पिछले साल गोरखपुर में दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाया गया था, जिसका व्यास 3.5 फुट तथा ऊंचाई 1.5 फुट थी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!