Uttrakhand: कांग्रेस को ऊधम सिंह नगर में बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी…

142
खबर शेयर करें -

newsjunction24.com

रुद्रपुर : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का किला लगातार ढहता जा रहा है। कई विधायकों और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल के कांग्रेस से इस्तीफा देने से पार्टी अभी उभरी भी नहीं थी कि अब ऊधम सिंह नगर में पार्टी को तगड़ा झटका लग गया है। ऊधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी और पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भेजकर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने कहा कि यूएस नगर में कांग्रेस पार्टी की बैठक और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी उन्हें नहीं दी जा रही है। जबकि सूचना मिलनी चाहिए।उन्होंने जिलाध्यक्ष कांग्रेस पर आरोप लगाया की उन्हें समय समय पर होने वाली पार्टी की बैठकों की न तो सूचना दी जा रही है और नाl ही ऊधम सिंह नगर नैनीताल के कांग्रेस प्रत्याशी की नुक्कड़ सभाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे आहत होकर कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। उनके पति सुरेश गंगवार ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका भी यही आरोप हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सितारगंज में मजबूत पकड़ रखने वाले सुरेश गंगवार जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। गंगवार दंपति का जिला पंचायत में जबरदस्त दखल है, लंबे समय से यह लोग यहां पर काबिज हैं।