विधवा महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

29
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बागेश्वर कोतवाली पुलिस को एक विधवा ने छेड़छाड़ की तहरीर सौंपी है। कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि दाणों-थल, सिमकूना निवासी देवेंद्र राम पुत्र दीवान राम उसके साथ छेड़छाड़ करता है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक ने छात्रा के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बिगड़ी हालत

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 504, 452, 354 में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।