ब्रेकिंग न्यूज : टहलने निकले भाजपा सांसद के बेटे को गोली मारी

169
खबर शेयर करें -

 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के मोहनलाल गंज क्षेत्र से सांसद कौशल किशोर के बेटे को आज तड़के गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि वह अपने साले के साथ टहलने निकले थे। घटना से हड़कंप मचा हुआ है। गोली कैसे लगी किसने मारी, उसको लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला सामने आया है कि सांसद के बेटे ने गोली खुद अपने ऊपर चलवाई है ताकि वह अपने कुछ विरोधी लोगों को फंसा सके। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सांसद पुत्र के साले को हिरासत में ले लिया गया है।
कौशल किशोर मोहनलाल गंज से भाजपा के सांसद हैं। उनका बेटा आयुष अपने साले आदर्श के साथ छटा मील क्षेत्र में रात को टहलने निकला था। इसी बीच उनके गोली लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। उसको तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई। सूचना मिलते ही सांसद कौशल किशोर अपनी पत्नी जयदेवी के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचे और हालचाल जाना। उन्होंने इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना की बारीकी से जांच की मांग भी की। इधर पुलिस ने सांसद के बेटे के साले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श ने बताया कि आयुष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से ही गोली चलवाई है, वह अपने कुछ विरोधियों को फंसाना चाहता था। उसी की रणनीति के तहत यह गोली चलवाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  गारमेंट्स की दुकान में आग लगाने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा बना मददगार

लव मैरिज के बाद अलग रह रहा है आयुष

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि आयुष ने लव मैरिज की थी। जिससे सांसद पिता सहमत नहीं थे। तभी से आयुष अलग रह रहा है। जांच में आयुष के साले आदर्श ने वताया की अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह कांड हुआ है। फिर भी पुलिस अभी जांच में जुटी है।