जयमाला की रस्मों में देरी पर भड़की दुल्हन, दूल्हे को जड़ दिए थप्पड़ ही थप्पड़, फिर हुआ ये…

228
खबर शेयर करें -

 

newsjunction24.com

Up news: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी रोचक खबर सामने आ रही है। मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को हुए प्रेम विवाह के दौरान शादी की रस्मों में देरी होने पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर हाथापाई हो गई। यही नहीं विवाद इतना बड़ गया कि घराती और बराती भी आपस में भिड़ गए। सूचना पाते ही पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि बाद में दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

यह सारा घटनाक्रम मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है। जहां की निवासी युवती दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। दिल्ली में ही द्वारिका पुरी निवासी युवक भी उसके साथ कार्य करता है। इन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। काफी दिनों तक दोनों में प्रेम प्रसंग चला। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार को हुई। अपने अपने बच्चों की इस्च्छा का सम्मान करते हुए परिवारों ने इनकी शादी कराने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा से की छेड़खानी, विरोध पर भाई पर कर दिया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

सोमवार काे दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक बरात लेकर पहुंचा। इस दौरान रस्मों में थोड़ी देर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। हालांकि, मामला निपट गया। लेकिन जयमाला के दौरान रस्मों में फिर देरी होने पर दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह इस कदर गुस्से में आ गई कि दुल्हन ने स्टेज पर ही जयमाला के दौरान दूल्हे को थप्पड़ ही थप्पड़ जड़ दिए। भरे पंडाल में दुल्हन का हैरान करने वाला रूप देख दुल्हा भौंचक रह गया और उसने भी दुल्हन को थप्पड़ जड़ डाले। थप्पड़बाजी होते ही दोनों पक्षों में मामला बिगड़ गया और फिर क्या था घराती और बराती भी भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के सामने दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में एक-दूसरे के खर्च हुए पैसों को वापस करने पर समझौता हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।