spot_img

अल्मोड़ा में पर्यटन को पंख देंगी ‘बालिका बधू की सांची’। जानिए डीएम से मिलकर यह जताई इच्छा

न्यूज जंक्शन 24, अल्मोड़ा।


प्रसिद्ध टीवी सीरियल बालिका बधू में सांची का किरदार निभा रहीं अल्मोड़ा की बेटी रूप दुर्गापाल अब अपने जिले के पर्यटन को पंख देने जा रही हैं। वह पर्यटन के विकास में प्रशासन का सहयोग तो करेंगी ही, प्रमोट करने के लिए योजना भी बना रही हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से अल्मोड़ा डीएम से इच्छा जता दी है।
रूप दुर्गापाल अल्मोड़ा की रहने वाली हैं। बालिका बधू समेत कई हिट धारावाहिकों में वह शानदार रॉल निभा रही हैं। बालिका बधू में रूप ने सांची का किरदार निभाया है। आज देश मे उनके लाखों प्रशंसक हैं। वह आज अपने पिता डॉ. जेसी दुर्गापाल के साथ अल्मोड़ा के डीएम नितिन भदौरिया से मिलीं। उन्होंने डीएम के जिले के विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों की प्रशंशा की और कहा कि वह ग्रह जनपद के टूरिज्म को और उभारना चाह रही हैं। इसके लिए वह सहयोग करना चाहती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वह उनकी भूमिका कहां साबित हो सकती है, उसे तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा जिले के पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया मे प्रचारित करने के लिए उत्सुक हैं। डीएम भदौरिया ने रूप दुर्गापाल की सोच की सराहना की और जिला मुख्यालय पर तैयार हो रहे संग्रहालय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने रूप को भरोसा दिया कि वह उनकी अपने जिले के प्रति प्रेम को समझ रहे हैं, निश्चित रूप से रूप का सहयोग लिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!