
न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर ।
ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लोकलाज के डर से किशोरी ने जहर खा लिया, परिजन अस्पताल ले गए। जहां किशोरी के होश में आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने जिस आरोपित को गिरफ्तार किया है, वह किशोर (नाबालिग) निकला। जिस पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक पंतनगर निवासी एक किशोरी ने दो सप्ताह पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी ने होश में आने पर परिजनों को पंतनगर के संजय कालोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए। साथ ही पिता की शिकायत पर किशोर के खिलाफ 27 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर बाल संरक्षण गृह भेजा जा रहा है।
Be the first to comment