पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने ट्रेन के आगे कूद खुद भी दे दी जान

132
खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में बंद करने के बाद खुद लक्सर में ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक लखीमपुर खीरी का निवासी था, जो अपनी पत्नी (मृतका) के साथ देहरादून में रहकर मजदूरी का कार्य करता था।

थाना नेहरुकोलोनी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार में एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर द्वारा मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरू कॉलोनी में रहता था, तथा पैंट पुताई का कार्य करता था। मृतक के परिजनों द्वारा लखीमपुर से मृतक के फूफा को घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक अधिकारियों ने महिला कर्मी के साथ की यह घिनौनी हरकत, ये है मामला

जिसके द्वारा मृतक के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था। जिसकी जानकारी उसके द्वारा पुलिस व आसपास के लोगो को दी गयी, कमरा खोलने पर मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी कमरे में मृत अवस्था में पाई गयी।   मृतका के गले पर गला घोटने के निशान है। दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनो में अकसर कहासुनी होती रहती थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक ज्ञान प्रकाश द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के उपरांत लक्सर में जाकर स्वयं आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में मृतका के पति ज्ञान प्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमे अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं।