न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। रुड़की में मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है (gang raped with mother and 6-year-old daughter)। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का नेता भी शामिल है।
गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई थी। जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है (gang raped with mother and 6-year-old daughter)। एसएसपी ने बताया कि महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिन्हित किया गया। जिसके चलते पांच नाम सामने आए। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही हैवानों को धर दबोचा।
घटना में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है। कार सवारों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी राजू उर्फ विक्की तोमर भारतीय किसान यूनियन में मंडल महासचिव है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)