न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। राजधानी के सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपने ही घर में आग लगा दी (young man set fire to his own house)। समझाने की कोशिश कर रही मां पर बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें मां बाल-बाल बच गई। घर में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेलाकुई थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर भाऊवाला में एक युवक ने अपने घर में जमकर उत्पात मचाया। युवक ने अपने घर में आग लगा दी (young man set fire to his own house)। समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही मां पर बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सेलाकुई के भगवानपुर भाऊवाला निवासी सागर पुत्र कुंदन सिंह के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से गुस्साए सागर ने अपने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी बीच उसने घर में रखे कपड़ों में आग लगाकर गैस सिलेंडर को आग में फेंक दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। उन्होंने बताया कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है, वह पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)